31.2 C
Rudrapur
Thursday, May 22, 2025

Nagla में विकास के नये युग के सारथी बने सचिन, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

नगला नगर पालिका बोर्ड ने ग्रहण की शपथ, किया विकास का वादा

न्यूज प्रिन्ट, पंतनगर। नगला नगर पालिका के नव-निर्वाचित चेयरमैन ने सभी सभासदों के साथ शपथ ग्रहण की। उन्होंने नगलावासियों को सर्वाेपरि रखते हुये क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। श्रीदुर्गा पूजा स्थल नगला मार्केट में आयोजित शपथ समारोह में नगला बचाओ समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने नवगठित नगर पालिका बोर्ड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने नगला को बचाने की लड़ाई में हर संभव सहयोग दिया है, और अब नगर पालिका बोर्ड की जिम्मेदारी है कि वह विकास कार्यों को गति दे। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड से जनता के बीच बने रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। अध्यक्ष सचिन शुक्ला ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, और वे इसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

उन्होंने कहा, जो भी वादे हमने जनता से किए हैं, उन्हें पूरा करने के लिए दिन-रात प्रयासरत रहेंगे। यह सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने अध्यक्ष सचिन शुल्का सहित सभी सातों सभासदों को पद की गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहां पर अधिशासी अधिकारी विजय बिष्ट, सभासद नेहा मिश्रा, सभासद ज्योति प्रसाद, सभासद नीलम यादव, सभासद सुनील रूहेला, सभासद अजय, सभासद गोपाल जोशी, सभासद धनोज यादव, जिला अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा महेंद्र बाल्मीकि, जिला मंत्री दिग्विजय सिंह खाती, नारायण सिंह अरमोली, प्रकाश बिष्ट, रामू बिष्ट, हरीश जोशी, संजय शुक्ला, शिव शंकर मिश्रा, सुनील प्रसाद, सोनाली दुबे, राजन लटवाल, सुभाष गुप्ता, संदीप अरोरा, धर्मराज जायसवाल, अजय यादव, नितिन मिश्रा, मुकेश कोली, नारायण पाठक आदि मौजूद रह

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर