37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

आगामी 4 दिसंबर को पंडित राम सुमेर शुक्ल स्मृति राजकीय मेडिकल कॉलेज,

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिंट रुद्रपुर । रुद्रपुर में आयोजित होने वाले पंडित रामसुमेर शुक्ल स्मृति समारोह की तैयारियों की समीक्षा आज अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय एवं कार्यक्रम संयोजक तथा पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल की बैठने की व्यवस्था, मंच, पार्किंग, सुरक्षा तथा आमजन की सुविधाओं से संबंधित सभी प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया।
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तराई के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामसुमेर शुक्ल की पुण्यतिथि पर आयोजित यह स्मृति समारोह ऐतिहासिक और भव्य होगा। समारोह के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रशासन के सहयोग से कार्यक्रम को बेहतर और भव्य रूप देने हेतु सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नारायणपुर सोसाइटी अध्यक्ष नरेंद्र ठुकराल, मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष नगला सचिन शुक्ला, नीरज खग्गर, मनोज पन्नू, डॉ मनोज तिवारी उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर