9.8 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने पर आदर्श बंगाली कॉलोनी वासियों ने मेयर रामपाल सिंह को लड्डुओं से तोल कर सम्मानित किया…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रूद्रपुर। नजूल भूमि पर मालिकाना हक मिलने पर आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी वासियों ने निवर्तमान मेयर रामपाल सिंह को एक कार्यक्रम में लड्डुओं से तोल कर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और निवर्तमान पार्षदों का फूलामालाओं से जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर रामपाल सिंह ने कहा कि लम्बे संघर्ष के बाद रूद्रपुरवासियों को नजूल भूमि पर मालिकाना हक की सौगात मिली है। सरकार ने गरीबों को निःशुल्क मालिकाना हक देकर ऐतिहासिक काम किया है। यह सब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की गरीब के कल्याण की सोच की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के ध्येय पर काम कर रही है। नजूल भूमि पर मालिकाना हक इसका प्रमाण है। रामपाल सिंह ने कहा कि दशकों पुरानी नजूल भूमि पर मालिकाना हक की मांग को लेकर उन्होंने पांच वर्ष के कार्यकाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। धामी सरकार ने जो तोहफा दिया है निश्चत ही इसका ऋण शहर की जनता आगामी चुनाव में वोट के रूप में चुकायेगी। रामपाल सिंह ने कहा कि जो भी लोग अभी मालिकाना हक से वंचित हैं उन्हें भी शीघ्र मालिकाना हक दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में हर वायदा पूरा होता है। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर कोई संदेह नहीं होता। उसी तरह सीएम पुष्कर सिंह धामी भी जनता से किया गया हर वायदा पूरा कर रहे हैं। सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। जिसका लाभ आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगा और पार्टी पांचों लोकसभा सीटों पर परचम लहरायेगी।

इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान, राम प्रकाश गुप्ता,धीरेंद्र मिश्रा, पूर्व सभासद गणेश राय, डॉ ईश्वर मालिक, विनय विश्वास, शैलेंद्र सिंह रावत, सुशील चौहान,प्रमोद शर्मा, भुवन गुप्ता, बबलू सागर,डॉ राकेश सिंह,निमित्त शर्मा, अंबर सिंह, गनोधर गुआ, अशोक राय, रोहित विश्वास, सुरेश विश्वास,रंजीत मंडल, काशीनाथ हजरा, कोंकण विश्वास, गौतम मजूमदार, कोंकण विश्वास, अशोक राय, तपन मजूमदार, रंजन समझदार, विश्वनाथ विश्वास, परितोष सरकार, सुनील राय, विशाल राय, जगदीश कराती, डॉ सपन, नारायण पाल, मंटू हाजरा विमल पाल आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर