23.6 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

शनि देव जी की जयंती के उपलक्ष में ठुकराल ने माथा टेका एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,रुद्रपुर। शनि देव जी की जयंती के उपलक्ष में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने आदर्श कॉलोनी शनि देव व मंदिर लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं रम्पुरा शिव मंदिर 84 घंटा में पहुंच कर माथा टेका एवं भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि देव और पितृ प्रसन्न होते हैं। शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल में लोहे की कील डालकर चढ़ाएं। पीपल के पेड़ के चारों तरफ कच्चा सूत 7 बार लपेटे। ऐसा करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

शनि जयंती के दिन साथ ही इस दिन एकाक्षरी मंत्र ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ का सुबह शाम 108 बार जप करें। ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, संजय ठुकराल, राजकुमार सीकरी, गगन ग्रोवर, ललित बिष्ट, सुरेश मित्तल, पंडित जी नरेश शर्मा, लालमन कोली , रामसेवक कोली ,बालक राम कोली, बंटी कोली ,विशाल मेहरा आदि लोगों उपस्थित थे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर