23.2 C
Rudrapur
Wednesday, March 11, 2026

सुरई रेंज के क्रोकोडाइल ट्रेल में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं दो दिवसीय क्रोकोडाइल गणना का दिया गया प्रशिक्षण

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट खटीमा । प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग, उप‌प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशानुसार खुरई ककरा 6 और 9 स्थित क्रोकोडाइल ट्रेल कैंपस में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें दो दिवसी क्रोकोडाइल की गणना का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर में डब्ल्यू डब्ल्यू एफ की ओर से आए बायोलॉजिस्ट प्रशांत कुमार के द्वारा सर्वेक्षण एवं गणना के संबंध में महत्वपूर्ण एवंआवश्यक जानकारियां दी गई। डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के बायोलॉजिस्ट प्रशांत कुमार ने बताया कि भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के अंतर्गत संकट ग्रस्त सूची में सम्मलित मगरमच्छ संरक्षित हैं। उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के मगरमच्छ, उनके विभिन्न आकार, प्रकार, जीवनकाल, निवास स्थल गणना में प्रयोग किए जाने वाले प्रकार सर्वेक्षण एवं प्रारंभिक सर्वेक्षण एवं योजना के संबंध में जानकारियां दी। उन्होंने सर्वेक्षण एवं गणना के समय बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण शिविर में उपप्रभागीय वना अधिकारी संचित वर्मा, वन क्षेत्राधिकार राजेंद्र मनराल, चंदन सिंह अधिकारी वन क्षेत्राधिकार गोला, हेमा कर्नाटक प्रशिक्षण अधिकारी, मेघा सिंह प्रशिक्षु वन अधिकारी, ङौली डोभाल प्रशिक्षु वन क्षेत्राधिकार ने क्रोकोडाइल संबंधी जानकारियां दी। इस दौरान प्रीति, दीपक लाल, बबीता, मनोज ठकुराठी, सुखविंदर सिंह , चंद्र प्रकाश, दीपक कुमार, ओमप्रकाश, हर्षदेव सिंह, मदन गोपाल, देवेंद्र कुमार, खीम सिंह अधिकारी, संजय कुमार, दीपक चंद्र पतौला, हेमभट्ट, वेद प्रकाश, जगदीश पंत, अरुण कुमार, गीता, अमन कुमार आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर