33.7 C
Rudrapur
Sunday, March 15, 2026

नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट चंपावत जिले के दुधौरी क्षेत्र में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति की लधिया नदी में डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पहाड़ी से पैर फिसलने से नदी में गिरा व्यक्ति

बुधवार को सुबह जिले के दूरस्थ ग्राम पंचायत बुड़म से दुधौरी अपने रिश्तेदार घर शादी समारोह में आए हुए अर्जुन सिंह 40 पुत्र पान सिंह का पैदल चलने के दौरान पहाड़ी पर से पैर फिसल गया। पैर फिसल के कारण वो नीचे लघिया नदी में बने तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है।

शादी में शामिल होने आया था दुधौरी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के चार छोटे-छोटे बच्चे हैं। ग्राम प्रधान दीवान सिंह ने बताया कि मृतक अर्जुन सिंह अपने किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में आया हुआ था। अपने घर बुड़म लौटते वक्त अचानक उनका पैर फिसलने से वो तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।

छह माह में तीन लोगों की डूबने से मौत

चल्थी चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि लधिया नदी में बीते छह माह में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई है। स्थानीय लोग लगातार यहां सुरक्षा के उपायों की मांग कर रहे हैं लेकिन तीन मौतों के बाद भी प्रशासन ने कोई इंतजाम यहां नहीं किए हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर