37.3 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

उत्तराखंड में विपक्षियों को जमानत बचाना होगा मुश्किल : त्रिवेंद्र रावत

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर। तराई में एक दिवसीय भ्रमण के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का किच्छा में भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह के कार्यालय पर जोरदार स्वागत हुआ। लंबे समय बाद तराई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी कार्यकताओं से भेट की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने पार्टी के सामान्य से कार्यकर्ता के रूप में अपना जीवन शुरू किया। संगठन ने उनकी सेवा और समर्पण को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार सौंपा। इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा हर कार्यकर्ता का सम्मान करने वाली पार्टी है। रावत ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा न सिर्फ सबसे बड़ी पार्टी बनेगी बल्कि 370 के अपने लक्ष्य को पार भी करेगी। कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सभी पांचों सीटों पर विजयी होगी। यहां पर विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशी जमानत बचाने तक ही सीमित रहेंगे। कहा कि देश का भविष्य पीएम मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र एव राज्य सरकार की योजनाओं को जन जन तक ले जाने की अपील की। उनके किच्छा पहुंचने पर भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष विवेकदीप सिंह ने स्मृति चिन्ह व पुस्तक देकर उनका स्वागत किया। वहां पर जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, विवेक सक्सेना, पूर्व दर्जामंत्री सुरेश परिहार, अनिल चौहान, दिनेश भाटिया, विवेक राय, स्वतंत्र राय, विनय राय, सुरेंद्र चौधरी, कमलेन्द्र सेमवाल, अनिल अग्रवाल, राकेश गुप्ता, लता सिंह, नितेश बाला, प्रह्लाद खुराना, ओम पाल आदि मौजूद रहे। 

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर