न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । मेट्रोपोलिस रेजिडेंट्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न होने के पश्चात देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। जिसमें अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शंकर सिंह पटवाल ने अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र शाही को हरा दिया। वही पीयूष भाटिया ने विक्रांत फुटेला को हराकर उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

परिणाम घोषित होते ही विजयी गुट के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरित किया उसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पहुंचे जहां विधायक ने सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। बीते दिवस प्रातः 8:00 बजे मेट्रोपोलिस संगठन का मतदान प्रारंभ हुआ। जिसमें कल 689 मतदाताओं में से 467 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम गदरपुर रिचा सिंह और तहसीलदार दिनेश कुटेला ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी की भूमिका निभाई। देर शाम परिणाम घोषित हुए।

जिसमें शंकर सिंह पटवाल अध्यक्ष, पीयूष भाटिया उपाध्यक्ष, पूनम वर्मा सचिव और जितेंद्र सिंह उर्फ जीवन कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। कार्यकारिणी सदस्य पद पर सज्जन सिंह, शशि श्रीवास्तव ,पंकज तिवारी और निशु ने जीत हासिल की। परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई और ढोल नगाड़ों के साथ मिष्ठान वितरित किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पटवाल ने कहा कि है मेट्रोपोलिस के लोगों के लंबे संघर्ष की जीत है अब कॉलोनी के विकास के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी प्रतिबद्ध रहेगी।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर –


