न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। 19 से 24 मई तक दमन और दीव के घोघला बीच पर आयोजित खेलो इंडिया बीच गेम्स के पहले संस्करण में उत्तराखंड की पेंचक सिलाट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक और 3 कांस्य पदक सहित कुल 6 बहुमूल्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया।

खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) खेल मंत्रालय, भारत सरकार के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस आयोजन में उत्तराखंड की पेंचक सिलाट टीम ने अपना दबदबा कायम रखा पदक विजेता खिलाड़ी 1. दीपक सिंह – रजत पदक, टैंडिंग (80-85 किग्रा) 2. गायत्री नेगी – रजत पदक, टैंडिंग (45-50 किग्रा) 3. ईशु भारती – रजत पदक, टैंडिंग (50-55 किग्रा) 4. रीता भंडारी – कांस्य पदक, टैंडिंग (60-65 किग्रा) 5. कार्तिक पटेल – कांस्य पदक, टैंडिंग (40-45 किग्रा) 6. यशोधन राणा – कांस्य पदक, टैंडिंग (85-90 किग्रा) उत्तराखंड टीम की मुख्य कोच शारीका पटेल और मैनेजर राकेश के नेतृत्व में टीम ने बीच गेम्स में शानदार प्रदर्शन किया।

उत्तराखंड स्पोट्र्स विभाग से टीम चीफ डी मिशन राशिका सिद्धिकी और ऑफिशियल निर्मला पंत के निर्देशन में टीम ने पदक जीते। पेंचक सिलाट एसोसिएशन उत्तराखंड के जनरल सेक्रेटरी बब्लू दिवाकर ने बताया कि खेलो इंडिया बीच गेम्स का यह पहला संस्करण था जिसमें उत्तराखंड ने अपना दबदबा कायम रखा।

खिलाडिय़ों की मेहनत और लगन से मिली सफलता प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने खिलाडिय़ों की इस विशेष उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड सहित समस्त भारत के पेंचक सिलाट खेल के खिलाड़ी और प्रशिक्षक का प्रतिनिधित्व कर रहे इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के डायरेक्टर मोहम्मद इकबाल जी का विशेष आभार व्यक्त करते हैं। उनके लगातार सराहनीय कार्य और कड़े परिश्रम के कारण आज पेंचक सिलाट खेल देश दुनिया के बड़े खेल मंचों पर शामिल हो रहा है और खिलाडिय़ों को भविष्य हेतु जीत कर अपना भविष्य बनाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
उत्तराखंड के खिलाडिय़ों की इस उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। खिलाडिय़ों के इस शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर उभरा है। खिलाडिय़ों के प्रदेश लौटने का इंतज़ार पेंचक सिलाट संघ उत्तराखण्ड के समस्त पदाधिकारी एवम् खेल प्रेमी कर रहे हैं। सभी का प्रदेश वापसी पर जोरदार स्वागत और सम्मान किया जाएगा।