35.9 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

kichha : अराइज अकैडमी के ओजस और महक का सैनिक स्कूल में चयन, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, किच्छा। आवास विकास स्थित अराइज अकैडमी के दो होनहार छात्र-छात्राओं ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अकैडमी के छात्र ओजस गाबा और छात्रा महक चिलाना का सैनिक स्कूल के कक्षा-9 में चयन हुआ है। इनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ अभिभावक बल्कि अकैडमी प्रबंधन और स्थानीय लोग भी बेहद गर्वित हैं।
अराइज अकैडमी के संचालक शिवम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ओजस गाबा, जो कृष्ण लाल गाबा के पुत्र हैं, और महक चिलाना, जो अनिल चिलाना की पुत्री हैं, दोनों ने कठिन प्रतियोगिता परीक्षा को पार कर सैनिक स्कूल में प्रवेश पाने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों ने नियमित कड़ी मेहनत, अनुशासन और अकैडमी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन के बलबूते यह सफलता पाई है। शिवम शर्मा ने बताया कि अराइज अकैडमी कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश के लिए विशेष मार्गदर्शन देती है। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी उनकी अकैडमी के छात्र-छात्राएं नवोदय और सैनिक स्कूल जैसे संस्थानों में चयनित होते रहे हैं।

इस सफलता को लेकर छात्र-छात्राओं के परिजनों ने भी खुशी जताते हुए अकैडमी का आभार प्रकट किया। परिजनों ने कहा कि बच्चों की इस सफलता में अकैडमी की मेहनत और मार्गदर्शन की बड़ी भूमिका है। अकैडमी प्रबंधन को उम्मीद है कि भविष्य में भी यहां के विद्यार्थी इसी प्रकार की उपलब्धियां हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि क्षेत्र और प्रदेश का भी नाम रोशन करेंगे। चयनित छात्र-छात्राओं ने भी अपने आगामी लक्ष्यों को लेकर संकल्प जताया और कहा कि वे भविष्य में भारतीय सेना में सेवा देकर देश की रक्षा करेंगे और समाज के लिए प्रेरणा बनेंगे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर