रुद्रपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज रुद्रपुर स्थित गोविंद विहार के शिव मंदिर परिसर में संत कबीर भाजपा मंडल की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल ने इस मौके पर कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। ये हमें न केवल स्वच्छ और ताज़ी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और पृथ्वी की हरियाली को बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नेत्रपाल मौर्य ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की और वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने की दिशा में अपने योगदान का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री नरदेव शर्मा, जितेंद्र संधू अमित मिश्रा मोर सिंह यदव सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्ताओं ने भी पौधारोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वृक्षारोपण करना था, बल्कि समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर यह प्रण लिया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे और हर वर्ष अधिक से अधिक पेड़ लगाएंगे।
