33.1 C
Rudrapur
Tuesday, March 31, 2026

सोशल मीडिया फोटो को लेकर सियासी पलटवार, मीना शर्मा ने उठाए सवाल

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो को लेकर बयान जारी करते हुए हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए नेता पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि एक फोटो वायरल होने के बाद संबंधित नेता घबरा गए और जल्दबाजी में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ सफाई देने लगे। उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार पिछले 20 वर्षों से इस तरह के आरोपों और विवादों का सामना करता आया है, लेकिन कभी विचलित नहीं हुआ।

मीना शर्मा ने आरोप लगाया कि पहले उन्हें और उनके पति अनिल शर्मा को गलत तरीके से मुस्लिम बताकर उनके नाम तक बदलकर प्रचार किया गया। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान उनके फोटो का भी दुरुपयोग किया गया, लेकिन उन्होंने हमेशा संयम बनाए रखा। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा से सामाजिक सद्भावना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के पक्ष में रहा है और आगे भी इसी मार्ग पर चलता रहेगा।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर