29.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 7, 2026

महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रमोद मित्तल की जनसेवा बनी प्रेरणा

अवश्य पढ़ें

भंडारे व सेवा अभियान से समाज में सहयोग का संदेश

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर भाजपा नेता एडवोकेट प्रमोद मित्तल और उनकी टीम द्वारा चलाए जा रहे निरंतर जनसेवा भंडारे ने समाज में सकारात्मक संदेश फैलाया है। यह सेवा अब केवल भोजन वितरण तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि सहयोग, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करने वाला एक जनआंदोलन बन गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग सम्मान के साथ भोजन ग्रहण कर रहे हैं, जबकि सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठन भी इसमें सक्रिय रूप से शामिल हैं।

आज के कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी मेजऱ केशव सिंघला, बीना सिंघला, प्रवीण जैन, सुरेश पालिया, नीलम अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, अरुण बघेल और डॉक्टर राधिका अग्रवाल ने भगवान शंकर-पार्वती और श्री हनुमान जी के समक्ष पूजा-अर्चना कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी प्रवीण जैन ने कहा कि यह सेवा कार्य प्रेरणादायक है और रुद्रपुर के लोगों को मदद के साथ-साथ समाज में एकता और सहयोग की भावना भी मजबूत कर रहा है। मेजऱ केशव सिंघला ने इसे भारतीय संस्कृति के ‘अतिथि देवो भव’ और सेवा परंपरा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि जनसेवा अभियान समाज के सहयोग और आशीर्वाद से निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम में युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश कमरा, समाजसेवी कुशल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, जुगनू अरोरा, संस्कार भारती रुद्रपुर के उपाध्यक्ष प्रमोद यादव, और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। अंत में आयोजकों ने सभी का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर