22.1 C
Rudrapur
Saturday, March 14, 2026

हेमकुंड साहिब यात्रा की तैयारियां शुरू, बर्फ हटाने के लिए रवाना हुए सेना के जवान…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना के जवान रवाना हो गए हैं

यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए रवाना हुए सेना के जवान

बता दें हेमकुंड साहिब में अभी भी करीब 10 फीट तक बर्फ जमी हुई है। बर्फ हटाने के लिए ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढीलों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेज दिया है। रविवार को गुरुद्वारा गोविंद घाट में गुरु ग्रंथ साहिब की उपस्थिति में अरदास कर इजाजत ली गई। जिसके बाद पहली टुकड़ी व गुरुद्वारा के सेवादारों को गुरुद्वारा ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सेवा सिंह ने घांघरिया के लिए रवाना हो गए।

35 जवान और गुरुद्वारा के सेवादार हटाएंगे बर्फ

भारतीय सेना का ये जत्था कल घांघरिया से हेमकुंड साहिब बर्फ हटाने के लिए पहुंचेगा। 35 जवान व गुरुद्वारा के सेवादार यह जिमेदारी निभा रहे हैं। सर्दियों में हेमकुंड साहिब में हमेशा भारी बर्फबारी होती है। जिसके चलते यहां जगह-जगह हिमखंड पसरे रहते हैं। हेमकुंड साहिब से दो किमी पहले अटलाकुडी के पास भारी भरकम ग्लेशियर आया हुआ है। यहां बर्फ को बीच से काटकर रास्ता बनाया जाना है। बता दें यात्रा म अर्फ से बर्फ हटाने का काम हर साल भारतीय सेना के जवान करते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर