29.1 C
Rudrapur
Friday, April 10, 2026

यूथ कांग्रेस पदाधिकारियों के स्वागत में कार्यक्रम आयोजित

अवश्य पढ़ें

रिजवान अंसारी प्रदेश महासचिव, तरुण नेगी नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह

न्यूज प्रिन्ट खटीमा/किच्छा। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव एवं तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष निर्वाचित होने पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ के निवास पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत कर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि युवाओं के लिए यूथ कांग्रेस एक मजबूत मंच है, जहां उन्हें नेतृत्व के अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के सिद्धांतों पर चलती रही है।

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मोहन खेड़ा, किन्नू शुक्ला, संजय जुनेजा, परवेज कुरैशी, चेतन भट्ट, सोफिया मनी, मोनिका ढाली, शाहवेश, फरमान, अजय बिष्ट, मोहन पांडे, सुरेश सिंह, सुमित तोमर, विशाल जोशी, नितिन पांडे, अशोक सिंह, मुकेश, फैजल खान, फरमान जुनैद सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर