36.1 C
Rudrapur
Tuesday, April 21, 2026

पंतनगर में 700 परिवारों को बेदखली नोटिस से हड़कंप, कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । पंतनगर की संजय कॉलोनी में करीब 700 परिवारों को बेदखली के नोटिस जारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आक्रोशित लोग पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि जिस भूमि को खाली कराने की बात कही जा रही है, उसका प्रस्ताव पंतनगर बोर्ड बैठक में पारित बताया जा रहा है, जबकि विश्वविद्यालय अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर ऐसा निर्णय नहीं ले सकता।

उन्होंने इस मुद्दे पर स्थानीय विधायक तिलक राज बेहड़ की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनकी जिम्मेदारी जनता के हितों की रक्षा करना है। शुक्ला ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पहले भी बस्तियों को हटाने के प्रयास किए गए हैं और अब संजय कॉलोनी के परिवारों को बेदखल करने की कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस गंभीर मामले में राजनीति से ऊपर उठकर समाधान निकाला जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल को एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग करेगा।

इस दौरान बड़ी संख्या में संजय कॉलोनी के लोग मौजूद रहे और जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करे 98376 11839 रुद्रपुर:

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर