29.1 C
Rudrapur
Friday, April 10, 2026

बारिश में भी जारी रहा जनसेवा अभियान, भंडारे में जुटे लोग

अवश्य पढ़ें

भाजपा नेता प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में महीनों से चल रहा सेवा कार्य

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। शहर के महाराजा अग्रसेन चौक पर प्रमोद मित्तल के नेतृत्व में चल रहा भंडारा लगातार जनसेवा का केंद्र बना हुआ है। बीते कई महीनों से जारी इस अभियान में प्रतिदिन बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोग भोजन ग्रहण कर रहे हैं।मूसलाधार बारिश के बावजूद भी भंडारा निर्बाध रूप से जारी रहा, जो सेवा के प्रति समर्पण का उदाहरण बना। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. राधिका अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल और प्रवीण जैन द्वारा पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

इस दौरान नगर निगम के पर्यावरण से जुड़े कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। स्वच्छता कार्य में योगदान के लिए करम सिंह दानू, राजपाल सिंह, मनोज कुमार और सुनील कुमार की सराहना की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज में सहयोग और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। आयोजकों ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस सेवा अभियान को जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर राजेश कमरा, कुशल अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, जुगनू अरोरा, रवि अग्रवाल, प्रमोद यादव, करण अरोरा, अमित मित्तल सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें 98376 11839

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर