24.7 C
Rudrapur
Friday, March 13, 2026

राजकुमार रओ पत्नी संग पहुंचे परमार्थ निकेतन, उत्तराखंड के मिलेट्स का लिया आनंद…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट ऋषिकेश। बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता राजकुमार राव ऋषिकेश आए हुए है। अभिनेता अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम गए। जहां दोनों गंगा आरती में शामिल हुए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद भी लिया। साथ ही अभिनेता उत्तराखंड के मिलेट्स और यहा के वातावरण का आनंद लेते नज़र आए।

राजकुमार रओ गंगा आरती में हुए शामिल

खबरों की माने तो राजकुमार राव ऋषिकेश परमार्थ निकेतन की गंगा आरती में शामिल होने आए थे। राजकुमार ने बताया की वो स्वामी जी के दर्शन और गंगा आरती में शिरकत करने आए थे। इस दौरान उन्होंने देखा की ऋषिकेश में योग महोत्सव भी चल रहा है। एक हफ्ते के इस योग महोत्सव में 75 देशों के साधक आए हुए है। अलग-अलग देशों के लोगों को सही सलामत एक हफ्ते प्रेम से रखना और उन्हें भारतीय योग,संस्कृति आदि से रुबरु कराना काफी बड़ी सेवा है।

इसके साथ ही उनकी पत्नी अभिनेत्री पत्रलेखा ने कहा दो दिनों का गंगा आरती का अनुभव काफी अच्छा था। एक हफ्ते चल रहे इस योग महोत्सव से जुड़ने का कपल प्रयास करेंगे। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। स्वामी चिदानंद ने भेंट में अभिनेता को रुद्राक्ष का पौधा दिया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर