न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर। पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने हंस विहार फेस-2 स्थित मनोकामना मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया और व्यास पीठ पर विराजमान कथा वाचक विवेकानंद जोशी से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में आयोजकों ने राजकुमार ठुकराल का स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
ठुकराल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति को आत्मिक शांति प्रदान करता है तथा जीवन जीने की सही दिशा दिखाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साथ ही मंदिर समिति और स्थानीय निवासियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर अजय नारायण सिंह, के.एस. बिष्ट, भूपेंद्र सिंह कठायत, सुरेंद्र कपकोटी, रमेश चंद्र ओली, संजय अधिकारी, गोपाल सिंह राणा, दिनेश सिंह नेगी, पूरन चंद्र नेगी, पूरन चंद्र पंत, राम सिंह कुंवर, भुवन सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन नेगी, राकेश कुमार शर्मा, रमेश चंद्र, दयाल सिंह मनराल, बहादुर सिंह, मिंटू शर्मा, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, ललित सिंह बोरा, भूपाल दत्त पंत और केरू मंडल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।


