26.1 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुष्कर्म…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट नैनीताल। के रामनगर क्षेत्र से युवती के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवयी ने युवक पर शादी का झांसा देखर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

शादी का झांसा देकर युवती के साथ हैवानियत

पीड़िता ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता ने तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद जब युवती ने युवक से शादी को लेकर सवाल किया तो आरोपित गाली गलौज पर उतर आया। इसके साथ ही पीड़िता ने युवक पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।

आरोपित के खिलाफ केस दर्ज

मामले को लेकर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की पड़ताल जारी है। आरोप साबित होने पर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जायेगा।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर