6 लोगों को लगे छर्रे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर
न्यूज प्रिन्ट, सितारगंज। बैगुल नदी से सटे खेत में मछली मारने गए ग्रामीणों पर हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया इसमें छह लोग छररे लगने से घायल हो गए सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज में भर्ती कराया गया। जबकि डॉक्टर ने दो ग्रामीणों के शरीर में छरें लगे होने पर सीटी स्कैन के लिए रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने एक हमलावर को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द भी किया है। ग्राम गोठा बनकुइयां में बैगुल नदी के निकट खेतों के आसपास कई ग्रामीण जाल लगाकर मछली मार रहे थे। अचानक कुछ लोग मौके पर पहुंचे। कहासुनी के बाद हथियाबंद लोगों ने फायर झोंक दिए। ग्रामीणों के अनुसार, दो हथियारबंद लोगों ने चार फायर झोंके इसमें छह लोगों को छर्रे लगे।

घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज लाया गया। इसमें आजाद कुमार 18 पुत्र सीताराम, अजय कुमार 19पुत्र दर्शनानंद, रेशम सिंह 60 पुत्र खजान सिंह, ब्रजेश कुमार 40 पुत्र गुजेश्वर, रेशम सिंह पुत्र खजान सिंह, बृजेश कुमार पुत्र बृजेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार 28 पुत्र ददीबल, संजय 22 पुत्र राम अवतार निवासी ग्रामसभा बनकुइयां गोठा शामिल हैं। अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ कुलदीप यादव ने बताया कि छर्रे रगड़ खाकर निकल गए। कुछ छर्रे लगे दिख रहे हैं। सभी छह घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर किया गया है। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि अन्य फरार हो गए।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि चार लोग हथियाबंद थे, जिनमें दो ने फायर झोंके। घटना की सूचना मिलते ही किसान नेता योगेंद्र सिंह यादव, सतेंद्र कुमार समेत ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। एसएसआई विक्रम सिंह धामी ने बताया कि मछली मारने गए लोगों पर एयर गन से हमला किए जाने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीडि़तों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।