25.8 C
Rudrapur
Saturday, August 2, 2025

श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ सम्पन्न, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें


न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित हाइडिल कॉलोनी में श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर का 15वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धार्मिक आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात:काल मंदिर के सभी विग्रहों के स्नान और चोला श्रृंगार से की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं द्वारा हवन किया गया और ढोलक-मंजीरों के संग भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा। हवन और भजन के उपरांत विशेष आरती संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। आरती के बाद मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रद्धालुओं और सेवाभावियों की अहम भूमिका रही।

सेवा करने वालों में सुभाष शर्मा, अतुल बंसल, केशव सिंगला, हरीश ठुकराल, हरीश छाबड़ा, संजय ठुकराल, अशोक अदलखा, महेश उप्रेती, पवन खनिजो, मनोज राजदेव, धीरज मित्तल, केएन जोशी, एडवोकेट स्वतंत्र बहादुर सिंह, नैंसी बंसल, सुनीता सारस्वत, संजय चौहान, पारुल चौधरी, अनिता बजाज, मृदुला त्यागी, मधुबाला उप्रेती, अशोक भारद्वाज, राकेश सुखीजा, सोनिया सुखीजा, संजय कुमार, आशीष काला आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आस्था और समर्पण का उत्सव बताते हुए मंदिर समिति के प्रति आभार जताया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर