spot_img

Rudrapur : मेयर विकास शर्मा ने किया अमित ऑटो कार्स में मानसून कैम्प का शुभारंभ, पढ़ें पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

spot_img

20 जून तक लगेगा कैंप, 48 ग्राहकों ने उठाया इसका लाभ

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। टाटा मोटर्स के अधिकृत डीलर अमित ऑटो कार्स, किच्छा बाईपास रोड, तीन पानी, रुद्रपुर में मानसून सर्विस कैम्प का शुभारंभ नगर के मेयर विकास शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनरल मैनेजर द्वारा मेयर शर्मा और भाजपा महानगर अध्यक्ष सुनील ठुकराल का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

अपने संबोधन में मेयर शर्मा ने मानसून कैम्प को एक सराहनीय पहल बताया और कहा कि समय पर वाहन की सर्विस कराने से गाड़ी की परफॉर्मेंस और सुरक्षा बनी रहती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे समय रहते अपने वाहनों की नियमित सर्विस कराएं। जनरल मैनेजर ने जानकारी दी कि यह कैम्प 20 जून तक चलेगा। इस दौरान टाटा कार ग्राहकों को लेबर चार्ज, एक्सेसरीज़ और एक्सटेंडेड वारंटी पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इस कैम्प के पहले ही दिन 48 ग्राहकों ने इसका लाभ उठाया।

इस अवसर पर टाटा मोटर्स के जोनल मैनेजर प्रसून, रीजनल कस्टमर सर्विस मैनेजर, नितिन वर्मा, एरिया सर्विस मैनेजर अर्शित बशिष्ट, कस्टमर केयर मैनेजर दानवीर सिंह, सीनियर मैनेजर, जगजीत सिंह और अमित ऑटो कार्स के सीईओ राकेश रतन भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर