42 C
Rudrapur
Monday, June 2, 2025

रुद्रपुर: लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर जिला खेल मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें

रुद्रपुर। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300 वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिला खेल मैदान में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया।


कोच नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह 3 किलोमीटर लंबी मैराथन दौड़ कराई गई। जिसमें खिलाडिय़ों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान पर दीपांशु रहे। इसके अलावा दूसरे स्थान पर करण कुमार, तीसरे स्थान पर प्रियांशु मंडल, चौथे स्थान पर करण नेगी, पांचवें स्थान पर मनदीप कुमार, छठे स्थान पर दीपक कुमार और सातवें स्थान पर अजय विश्वास रहे ।सभी खिलाडिय़ों को भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम संयोजक धीरेंद्र मिश्रा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मना रहा है उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर उसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए और राष्ट्र निर्माण के लिए एकजुट रहकर योगदान देना चाहिए।

इस दौरान मोहन तिवारी, मुकेश कोहली, शालिनी बोरा, एनडी शर्मा, मोर सिंह यादव, रघुनाथ सिंह, तरुण दत्ता, आदेश भारद्वाज जितेंद्र संधू चंद्रपाल, सूरज, विशाल गंगवार, राजपाल, राहुल, गजेंद्र प्रजापति, मुकेश पाल ,बिट्टू चौहान आदि मौजूद थ

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर