spot_img

Rudrapur: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने प्रतिमा पर अर्पित किए श्रद्धासुमन

अवश्य पढ़ें

spot_img

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया।

ममता रानी ने कहा कि इंदिरा गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। उनके कार्यकाल में लिए गए कई साहसिक फैसलों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद बांग्लादेश का गठन हुआ। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के चलते इंदिरा गांधी को पूरी दुनिया में आयरन लेडी के रूप में पहचान मिली। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के विकास को नई दिशा दी।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि इंदिरा गांधी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रही हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर देश के निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में गोपाल भसीन, रणजीत राणा, उमा सरकार, प्रीति साना, आजम खान, विकास विश्वास, अमान खान, सुभाष राय, सुनील चुग, कैलाश चंद, संजय ठुकराल, संजय आइस, करीम अहमद, मोहन भारद्वाज, करण गंगवार, अमन खान, मोहम्मद इकराम, राधेश्याम बंसल, कमर खान, निसार अहमद, सुनील जड़वानी, भूपेश सोनी, अबरार अहमद, अशफाक अंसारी, जगदीश दास, केरू मंडल, प्रवेश कोली, शेखर गुप्ता, इंद्रजीत बिट्टा, परवेज कुरैशी, बाबू विश्वकर्मा, शुभम दास, बाबू खान, अरशद खान, हिम्मत राम कोली, फैज राज खान और जमुना प्रसाद कोली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर