30.1 C
Rudrapur
Thursday, April 30, 2026

Rudrapur: शिवनगर में सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 2 मई को संकीर्तन महोत्सव

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर। श्री खाटू श्याम सेवा समिति शिवनगर के तत्वावधान में 2 मई को इंडियन पब्लिक स्कूल, शिवनगर में तृतीय भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर आयोजकों ने प्रेस वार्ता में विस्तृत जानकारी दी।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि महोत्सव से एक दिन पहले 1 मई को भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा फुटबॉल ग्राउंड ट्रांजिट कैंप से शुरू होकर खाटू मंदिर गल्ला मंडी होते हुए इंडियन पब्लिक स्कूल ट्रांजिट कैंप में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बाबा श्याम के जयकारों के साथ नगर भ्रमण करेंगे।

महोत्सव के दिन आयोजित संकीर्तन में प्रसिद्ध भजन गायक संजू पागल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को भावविभोर करेंगे।

आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

इस अवसर पर संजीव गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, विकास बंसल, राजेश रस्तोगी, अनुज गंगवार, यीशु पाठक, सुनील जालिम, सोनू, सुनील चुग, राकेश शर्मा, शिवांग पाठक सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

रुद्रपुर। खबर व विज्ञापन के लिए संम्पर्क करें 98376 11839 ।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर