31.1 C
Rudrapur
Wednesday, March 12, 2025

Rudrapur : भाजपा नेता सुरेश कोली बने प्रदेश पार्षद, विधायक शिव ने दी शुभकामनाएं, पढ़े पूरी खबर…

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनावों में जहां उत्तराखंड में जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की, वहीं प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की शुरुआत भी कर दी है। प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए हर विधानसभा से प्रदेश पार्षद (प्रतिनिधि) की घोषणा की गई, जिसमें रुद्रपुर विधानसभा से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सुरेश कोली का नाम सामने आया। अब सुरेश कोली आगामी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव में अपनी राय व्यक्त कर सकेंगे।

रुद्रपुर क्षेत्र में अनुसूचित वर्ग में मजबूत पकड़ रखने वाले सुरेश कोली को प्रदेश पार्षद बनने पर विधायक शिव अरोरा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। विधायक अरोरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं को प्रमुख भूमिका में रखती है, और सुरेश कोली ने संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। विधायक ने इस अवसर पर सुरेश कोली को प्रदेश प्रतिनिधि (पार्षद) बनने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि यह उनके संघर्ष और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर