रुद्रपुर। जिला प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल ने छतरपुर क्षेत्र के व्यापारियों के संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए छतरपुर व्यापार मंडल का गठन किया। इस दौरान हरविंदर सिंह विर्क को अध्यक्ष, कपिल शर्मा को महामंत्री और देवेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया।गठन समारोह श्री शिव शक्ति मंदिर, छतरपुर में धूमधाम से संपन्न हुआ, जिसमें जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश अरोड़ा, जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल, जिला उपाध्यक्ष सरदार सुमुख सिंह विर्क, रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीप राव एवं डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अंश अग्रवाल सहित कई गणमान्य व्यापारी नेता मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण से पूर्व सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल मालाओं और अंग वस्त्रों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार भुड्ढी ने कहा कि छतरपुर व्यापार मंडल के गठन से स्थानीय व्यापारियों की आवाज बुलंद होगी और किसी भी अधिकारी द्वारा व्यापारियों के उत्पीड़न का संगठन डटकर विरोध करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहेगा।
जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल ने कहा कि यह व्यापारियों के लिए गर्व की बात है कि छतरपुर जिले का 24वां व्यापार मंडल बन चुका है, जो जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।रुद्रपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद की गरिमा को बनाए रखना ज़िम्मेदारी है। सभी पदाधिकारियों को मिलकर कार्य करना होगा ताकि व्यापार मंडल की पहचान पूरे प्रदेश में स्थापित हो।नवनियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह विर्क ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वह व्यापारियों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।
सभा का संचालन जिला महामंत्री निर्मल हंसपाल ने किया। इस अवसर पर बहादुर सिंह बिष्ट, शिवम बिरलाकोटी, सागर रावत, सूरज राजपूत, चंद्र प्रताप सिंह, अनिल वर्मा, ईश्वर नेगी, अमर सिंह, बलवीर सिंह कोहली, अब्दुल साबिर, भावना शर्मा, त्रिलोचन जोशी, संजय मंडल, रवि कुमार, दीपक गोस्वामी, शाहिद अंसारी, विशाल पुंडीर, वैद्यनाथ शर्मा, सतबीर कौर, पार्वती शर्मा, हैप्पी धालीवाल, बलराज मौर्य, शैलेंद्र सिद्धू, विक्रांत गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।
