बोले- 2027 के विधानसभा चुनाव में जुटे कार्यकर्ता
न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। नगर निगम सभागार में महापौर विकास शर्मा के नेतृत्व में चारों मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) संगठन कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देता है, और कार्यकर्ता उसे पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। उन्होने चारों मंडल अध्यक्षों-धीरज गुप्ता मंडल अध्यक्ष, ट्रांसिट कैंप, मुकेश पाल मंडल अध्यक्ष, रम्पुरा, सुनील ठुकराल मंडल अध्यक्ष, मुख्य बाजार, और सुदर्शन विश्वास मंडल अध्यक्ष, ग्रामीण का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत के दौरान पूर्व महापौर रामपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से लेकर प्रदेश स्तर तक कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाता है और उन्हें जिम्मेदारी दी जाती है। भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान होता है। मंडल अध्यक्षों ने कहा कि भाजपा ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, हम उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे। जिला अध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा संगठन और कार्यकर्ता पूरी मेहनत से जुटेंगे और भाजपा की सरकार को पुन: विजयी बनाएंगे। उन्होने विश्वास जताया कि 2027 में भी अधिक भाजपा के विधायक जीतेंगे।
रुद्रपुर में चार मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से धीरेश गुप्ता, रम्पुरा क्षेत्र से मुकेश पाल, मुख्य बाजार से सुनील ठुकराल, और ग्रामीण मंडल से सुदर्शन विश्वास। इन चारों अध्यक्षों को अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया है और भाजपा की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का वचन दिया है। चार मंडल अध्यक्षों को उनके पद पर नियुक्ति की शुभकामनाएं दी गई और विश्वास जताया गया कि जैसे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी, वैसे ही विधानसभा चुनाव में भी भाजपा को बड़ी जीत मिलेगी और भाजपा की मजबूत सरकार बनेगी।
इस दौरान युवा भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला, राजेश जगा, परवेज खान, मुकेश रस्तोगी, कैलाश राठौड़, पवन राना, देव शर्मा, अजय तिवारी, अनिल चौहान, नेत्रपाल मौर्या, पार्षस चुघ, चन्द्रपाल, गिरीश पाल, महेन्द्री शर्मा, नुरुद्दीन, चन्द्रसेन चन्दा आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।