27.7 C
Rudrapur
Saturday, June 21, 2025

Rudrapur: कल संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें खबर…

अवश्य पढ़ें


रुद्रपुर। संविधान रचयिता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी।14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर का जन्मोत्सव मनाया जाता है। कल 13 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। विधायक शिव अरोरा अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इसमें उन्होंने कहा कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने इस देश का संविधान लिखा, जिसके तहत आज पूरा देश इस संविधान के अनुरूप कार्य करता है। उन्होंने डॉक्टर अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन बेहद संघर्षमय रहा और कई बार उन्हें उपेक्षा का शिकार भी होना पड़ा।

उन्होंने लंदन से शिक्षा प्राप्त की और देश में भारतवर्ष का संविधान लिखा। उन्होंने कहा कि डॉ आंबेडकर बहुत बड़े ज्ञाता थे और विषम परिस्थितियों में उन्होंने देश के संविधान की रचना की। विधायक शिव ने कहा कि कांग्रेस के समय में उन्हें उपेक्षा झेलनी पड़ी और जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए था वह कांग्रेस ने उन्हें नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न भी बहुत समय बाद मिला जबकि उन्हें भारत रत्न का सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। विधायक अरोड़ा ने कहा कि अंबेडकर एक ही समुदाय के नहीं बल्कि देश के करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक है। उन्हीं के बताए गए रास्ते पर आज पूरा देश चल रहा है। उन्होंने कहा कि आदर्श कॉलोनी से कल दोपहर 3:00 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मुख्य बाजार स्थित डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचेगी। जहां कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर युवा समिति के तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद थे

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर