32.3 C
Rudrapur
Friday, June 13, 2025

Rudrapur: आखिर क्यों फूंका यूथ कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला…पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, सुनील राणा, नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी से आक्रोशित यूथ कांग्रेस ने आज डीडी चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। यूथ कांग्रेस के नगर महामंत्री रंजीत राणा के नेतृत्व में तमाम युवा डीडी चौक पर एकत्र हुए और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला फूंका।

राणा ने कहा कि पिछले दिनों भाजपा के नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की थी जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने कहा की सत्ता के नशे में चूर होकर भाजपा के नेता अनर्गल बयान बाजी कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती से सामने आई है और आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होकर उभरेगी और भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी।

पुतला फूंकने वालों में मौजूद लोग

निवर्तमान पार्षद मोनू निषाद, रविंद्र सागर, परवेज कुरेशी, रविंद्र गुप्ता, जुनैद अहमद, इमरान सैफी, तारीक अहमद, दानिश खान, अजीम खान, सोहेल खान, रविंद्र सागर आदि मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर