33.2 C
Rudrapur
Thursday, March 12, 2026

नगर पालिका सीमा के अंतर्गत नगर के दुकानदार एवं ग्राहकों की शुलभ शौचालयों का अभाव से मुश्किलें बरकरार

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट खटीमा । नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालयों का टोटा है। नगर के व्यापारी एवं बाजार में खरीदारी करने वालों को बड़ी असुविधाओं का सामना करना पड़ता है। नगर सीमा के अंतर्गत यद्यपि रोडवेज बस स्टेशन एक पुराने तहसील परिसर में शौचालय हैं लेकिन दोनों ही शौचालय नगर के बाजार से काफी दूर हैं। नगर पालिका परिषद का इस दिशा में किया गया प्रयास अभी कारगर नहीं हो सका। नगर सीमा के अंतर्गत शुलभ शौचालय की आवश्यकता को समझते हुए पॉलिप्लेक्स कॉरपोरेशन द्वारा लाखों रुपए खर्च कर पुराने सरकारी अस्पताल परिसर के रोड साइट में पिंक टॉयलेट महिलाओं के लिए निर्माण कराया गया।

स्थानीय प्रशासन लगभग एक वर्ष बीतने पर भी इस महिला शौचालय को चालू नहीं करा सका। इसके अतिरिक्त तहसील परिसर से लगे मुख्य मार्ग की ओर शुलभ शौचालय वर्षों पूर्व बन गया लेकिन इसमें हमेशा ताला ही लटका रहता है। उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने बताया कि शुलभ शौचालयों की देखरेख के लिए काम करने वाली पार्टी का इंतजार है। एसडीएम सैनी ने दोनों शौचालय को शीघ्र प्रारंभ करने की जानकारी दी है। इधर नगर पालिकाध्यक्ष रमेश चन्द्र जोशी ने बताया कि नगर में शौचालय की व्यवस्था के लिए उचित स्थान तलाशा जा रहा है। जगह (जमीन) मिलने पर शौचालय का निर्माण किया जाएगा। पालिका अध्यक्ष जोशी ने बताया कि अधिक जरूरत वाले स्थानों पर चलते-फिरते शौचालय रखने के लिए स्थान तलाशा जा रहा है। रोजमर्रा की खरीदारी के लिए नगर में आने वाले लोगों को शौचालय के अभाव का सामना करना पड़ता है। अधिकांश लोग जहां-तहां खुले में दीवारों की आड़ का इस्तेमाल करते हैं।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर