न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प निवासियों की राशन डिपों से जुड़ी समस्या का अब काफी हद तक समाधान कर दिया गया है। पीसीसी सदस्य परिमल राय व पार्षद शुभम दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोगों को पिछले कई वर्षों से डिपों से राशन को श्री दुर्गा मंदिर के सामने नये राशन डिपों का शुभारम्भ किया गया। जिसका उद्घाटन कांग्रेस पीसीसी लेने में परेशानियों का सामना करना पड रहा था।

यहां आशा रानी व गोरखप्रसाद के नाम से दो राशन डिपों आंवटित हौं परंतु एक ही स्थान पर राशन वितरित किये जाने से लोगों को घंटों तक लाईन लगने के बाद भी राशन नहीं मिल पाता था। इस समस्या को देखते हुए पार्षद शुभम दास ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या बताई। जिसका संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। परिणामस्वरूप अब यहां राशन वितरण की व्यवस्था अलग अलग कर दी गई है।
रविवार को कांग्रेस पीसीसी सदस्य परिमल राय व पार्षद शुभम दास ने फीता काट कर नये डिपो व्यवस्था का शुभारम्भ किया। उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने पार्षद शुभम दास व परिमल राय के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर नन्दशेखर गांगुली, सुदर्शन शर्मा, सुमित राय, संजीव रस्तोगी, सुबीर दास, मनोरंजन राय, विमल राय, शुभम मंडल, जगदीश कर्मकार, बिट्टू ढ़ाली, रविन्द्र गुप्ता, गोरख प्रसाद, डिपो संचालक विनोद गुप्ता आदि मौजूद थे।