21.6 C
Rudrapur
Sunday, October 19, 2025

सिडकुल गणपति महोत्सव : भक्ति और संस्कृति का दिखा संगम

अवश्य पढ़ें


रुद्रपुर। औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में जब सिडकुल गणपति महोत्सव का आयोजन होता है तो मशीनों की आवाज़ और उत्पादन की पहचान रखने वाला यह शहर पूरी तरह भक्ति और संस्कृति में डूब जाता है। 14वें वर्ष में प्रवेश कर चुके इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि आस्था और सांस्कृतिक चेतना अब समाज की धड़कन बन चुकी है।
महोत्सव के अवसर पर रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा और किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं को संबोधित किया। विधायक शिव अरोड़ा ने कहा कि औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में गणपति महोत्सव अब पूरे शहर का साझा पर्व बन चुका है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और सांस्कृतिक दृष्टि का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी ने आस्था और विकास को साथ लेकर चलने का मार्ग दिखाया है।


वहीं पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने स्मरण कराया कि जब भी प्रधानमंत्री मोदी के सानिध्य में उत्सव और कार्यक्रम हुए हैं, तब समाज को नई दिशा मिली है। उनके अनुसार, गणपति महोत्सव का यह आयोजन भी उसी ऐतिहासिक परंपरा की कड़ी है, जहाँ भक्ति और राष्ट्र निर्माण की चेतना एक साथ प्रवाहित होती है।
भव्य पंडाल में विराजमान गणपति बप्पा की प्रतिमा, फूलों और रोशनी से सजा परिवेश और भक्तों की भीड़ ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
सुबह और शाम की आरती के दौरान ऐसा प्रतीत होता है मानो पूरा वातावरण गणेश स्तुति से आलोकित हो गया हो। मंच पर बच्चों की गणपति वंदना और लोकनृत्य, स्थानीय कलाकारों के भजन-कीर्तन तथा महिलाओं के कुमाऊँनी और मराठी लोकनृत्य ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।


समिति द्वारा की गई व्यवस्थाओं ने अनुशासन और भक्ति का संतुलन बनाए रखा।
स्वयंसेवक मंच संचालन, सुरक्षा और साफ-सफाई में सक्रिय नजर आए। महोत्सव के तीसरे दिन शास्त्रीय नृत्य और बॉलीवुड गीतों पर प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी जोशीला बना दिया। अब श्रद्धालुओं को 31 अगस्त का इंतजार है, जब गणपति विसर्जन की शोभायात्रा के साथ यह पर्व अपने चरम पर पहुँचेगा।
साथ ही संयोजकों और सहयोगियों में रुरू जोशी, अजय तिवारी, रवि सिंह, कुशल अग्रवाल, विष्णु दत्त, तेजराम बघेल, विजय ढ़ोडियाल, पीबीएस रावत, ललित जोशी, देवेंद्र शाही, विक्रांत फुटेला, डॉ. वीरपाल सिंह, सुनील शुक्ला, आशीष मिड्डा, सुमेश राय, जीवन सिंह खाती, महेंद्र पोपली, आदित्य कुमार, रविंद्र सिंह, दीपेश चौहान, विश्वजीत चक्रवर्ती, राकेश पांडे, राजेश मिश्रा, मनोज सक्सेना, नफीस अहमद, संतोष रगोड़े, मनीष भट्ट, प्रीति, रूबी, हिमांशु, मोहिनी बिष्ट, मनीषा भट्ट, अंजली ढ़ोडीयाल, स्वेता ढ़ोडीयाल समेत बड़ी संख्या में उद्योगपति, नगरवासी और सिडकुल परिवार शामिल हुए।

प्रमुख अतिथि और उद्योग जगत के चेहरे
मुख्य अतिथि के रूप में मण्डलायुक्त मणिकांत मिश्रा, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, टाटा मोटर्स प्लांट हेड महेश सुगुरू, बजाज ऑटो प्लांट हेड अरुण टोंक, टाइटन प्लांट हेड संजय सिंघल, टाटा मोटर्स के प्रदीप सांगवान तथा एसईडब्ल्यूएस प्रेसिडेंट श्रीखर सिंह मौजूद रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर