27.9 C
Rudrapur
Wednesday, July 30, 2025

प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में ताबड़तोड़ सभाएं और जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की….. पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट रुद्रपुर उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने रुद्रपुर में उधम सिंह नगर नैनीताल लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के समर्थन में ताबड़तोड़ सभाएं कर और जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील की l इधर उत्तराखंड प्रदेश प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव,लड़ी पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा की अगुवाई में रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में कई स्थानों पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने चुनावी सभाओं को संबोधित किया l इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का ग्रामीणों और महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया l यहां श्रीमती रौतेला ने  देश में महिलाओं की सुरक्षा, बेरोजगारी पर नियंत्रण, भ्रष्टाचार के खात्में जैसे प्रमुख मुद्दों के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की, इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के साथ वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा, प्रदेश सचिव सुनीता कश्यप, महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ,पूर्व निगम पार्षद बबीता बैरागी,पूनम गुप्ता,मंजू जैन, सहित बड़ी संख्या में अन्य महिलाएं उपस्थित थी l इधर छतरपुर डाम पर कांग्रेस नेत्री मीना पंत और खानपुर नंबर 1 में पूर्व निगम पार्षद बबीता बैरागी के आवास पर भी महिला कांग्रेस की सभा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को भारी मतों से जीताने का संकल्प लिया गया l संचालन ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पंत द्वारा किया गया l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर