28.8 C
Rudrapur
Monday, February 23, 2026

पंतनगर में राज्य विश्वविद्यालय खेल महोत्सव का शुभारम्भ

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,पंतनगर। 23 फरवरी। गुरमीत सिंह ने गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित चार दिवसीय उत्तराखंड राज्य विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता का दीप प्रज्ज्वलन एवं मशाल जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर 800 मीटर दौड़ के विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। पुरुष वर्ग में एसएसजे अल्मोड़ा के अंकित नाथ प्रथम, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी के आसिफ द्वितीय और ललित सिंह तृतीय रहे।

महिला वर्ग में कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की नीतू प्रथम, संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार की चांदनी द्वितीय तथा शीतल भट्ट तृतीय स्थान पर रहीं। राज्यपाल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाशक्ति, अनुशासन और राष्ट्रभावना का उत्सव है। खेलों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना विकसित होती है, जो राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने युवाओं से खेलों को अपनाकर नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का संतुलित विकास ही व्यक्तित्व निर्माण का आधार है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 इसी दिशा में मार्ग प्रशस्त करती है।

साथ ही “फिट युवा, सशक्त भारत” के संकल्प को साकार करने के लिए खेलों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 विश्वविद्यालयों के लगभग 722 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रशासनिक अधिकारी, कोच और खिलाड़ी उपस्थित रहे। यह खेल महोत्सव युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर