24.5 C
Rudrapur
Wednesday, April 15, 2026

शिक्षा निदेशक पर हमले के विरोध में रुद्रपुर में शिक्षकों का प्रदर्शन

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर – देहरादून में विधायक के आवास पर शिक्षा विभाग के निदेशक से हुई मारपीट के मामले को लेकर शिक्षकों में गहरा रोष छा गया। आज तमाम शिक्षा संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा विभाग में जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सोपा। शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों ने कहा कि कि बीते दिवस देहरादून में भाजपा विधायक उमेश शर्मा के आवास पर शिक्षा निदेशक के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट की जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से शिक्षा विभाग के निदेशक पर हमला किया गया है वह बेहद निंदनीय है। जिससे पूरे राज्य के शिक्षकों में आक्रोश है ।उन्होंने कहा कि इस मामले में विधायक और उनके समर्थकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए अन्यथा शिक्षक संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा। प्रदर्शन करने वालों में।

खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें-9837611839 रुद्रपुर।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर