27.1 C
Rudrapur
Monday, March 23, 2026

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर किच्छा में श्रद्धांजलि, पार्क में प्रतिमाओं का अनावरण

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट,किच्छा। आवास विकास स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में आज शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका विधिवत अनावरण किया। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रस्ताव एवं क्षेत्रीय जनता की मांग पर नगर पालिका द्वारा इस पार्क में शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। आज बलिदान दिवस के अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव केवल एक नाम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, त्याग और अदम्य साहस के प्रतीक हैं। इन महान वीरों ने जिस निडरता और दृढ़ संकल्प के साथ देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। आज का दिन हमें उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट निष्ठा को याद करने का अवसर देता है। हमारा कर्तव्य है कि हम इन महान क्रांतिकारियों के विचारों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें। विशेषकर युवाओं को चाहिए कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। ऐसे महापुरुषों के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटना चाहिए।

कहा कि इस पार्क में इन महान शहीदों की प्रतिमाओं की स्थापना क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान है। यह स्थल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जहां लोग आकर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत होंगे और अवोपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि देश की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और शहीदों के सपनों का भारत बनाने में अपना योगदान देंगे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने कहा कि नगर पालिका द्वारा क्षेत्रीय जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन महान क्रांतिकारियों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह पार्क अब देशभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बनेगा, जहां लोग आकर शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त कर सकेंगे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में शहीदों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया, वरिष्ठ भाजपा नेता मनमोहन सक्सेना, महेंद्र पाल, ठाकुर संजीव सिंह, सभासद संदीप अरोरा, राजा सुखीजा, मुकेश कोली, प्रकाश पंत, नितिन वाल्मीकि, कुलदीप बग्गा, अमरीक मंड, दर्शन सिंह हिन्दुस्तानी, पूरन भट्ट, बच्चा दुबे, अमरनाथ कश्यप, जितेंद्र गुप्ता, इमरान कुरैशी, विपिन जोशी, चंदन जायसवाल, धर्मराज जायसवाल, नितिन गुप्ता, मनोज गंगवार, खेमकरन कश्यप, आदित्य, राज कुमार समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर