31.5 C
Rudrapur
Monday, July 7, 2025

केदारनाथ में तकनिकी समस्या हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री …..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट, उत्तराखंड। केदारनाथ के सिरसी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की खबर सामने आ रही है। इस दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट सहित छह यात्री सवार थे।

केदारनाथ में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम आ रहे केस्ट्रेल एविएशन कंपनी के हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी समस्या आ गई थी। जिसके चलते शुक्रवार सुबह करीब सात बजे केदारनाथ धाम के हेलीपैड से लगभग 100 मीटर पहले आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

सुरक्षित बताए जा रहे सभी यात्री

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह यात्री सवार थे। मामले को लेकर पायलट कल्पेश ने बताया की हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या आने के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। लेकिन हेलीकॉप्टर में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं l

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर