41.2 C
Rudrapur
Monday, June 16, 2025

अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों को टेंपो यूनियन रुद्रपुर ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ें पूरी खबर….

अवश्य पढ़ें

न्यूज प्रिन्ट, रुद्रपुर। अहमदाबाद में हाल ही में हुए विमान हादसे में मारे गए यात्रियों की याद में रुद्रपुर में सीएनजी टेंपो यूनियन द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
यूनियन अध्यक्ष सुब्रत कुमार विश्वास के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारी, सदस्य एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने मेट्रोपॉलिसिटी सीएनजी स्टैंड पर मोमबत्तियां जलाकर व एक मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

सभा को संबोधित करते हुए सुब्रत विश्वास ने कहा कि यह हादसा न केवल प्रभावित परिवारों के लिए बल्कि पूरे देश के लिए दुखद है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाल के वर्षों में तकनीकी खराबियों के चलते विमानन हादसों की संख्या बढ़ी है, वह चिंता का विषय है। कई बार यात्रियों द्वारा शिकायतें करने के बावजूद उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, जिससे ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं घटती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। एयरलाइंस और संबंधित एजेंसियों को पूरी ईमानदारी के साथ इन मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि इस हादसे की निष्पक्ष जांच हो और जिन कारणों से यह दुर्घटना हुई, उन्हें सार्वजनिक किया जाए।

कार्यक्रम में मौजूद सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी एयरलाइंस की लापरवाही पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि केवल मुआवजा देना काफी नहीं है, बल्कि सरकार और कंपनियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोहराई न जाएं।
इस मौके पर इंकलाबी मजदूर केंद्र के कार्यकर्ता दिनेश भट्ट, सामाजिक कार्यकर्ता अभिमन्यु साना, विक्की विश्वास, तपस विश्वास, यूनियन उपाध्यक्ष इंद्रपाल, आकाश, सचिन नेगी, सोमपाल, गजेंद्र, सुनील, विनोद, राजेश, वसीम, कबीर और करण समेत कई लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर