14.1 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

आबादी क्षेत्र में आया विशाल हाथी, लोगो की देखते ही अटकी सांसे…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में कल देर शाम विशालकाय हाथी आ धमका। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे लोगों की सांसें अटक गई। हाथ का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

आबादी क्षेत्र में आया विशालकाय हाथी

वीडियो टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग का टिप्पन टॉप का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है की किस तरह जंगली हाथी मस्त चाल में चल रहा है। वीडियो को पीछे से वाहन में सवार एक युवक बना रहा है। हालांकि हाथी सड़क में चल रहे किसी वाहन को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। हाथी को देख कर कई लोग खुश भी दिखाई दे रहे हैं। हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

घासपत्ती खाते हुए हाईवे में आ धमका था हाथी

मामले को लेकर स्थानीय बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हाथी घासपत्ती खाते हुए हाईवे में आ गया था। जिसे सूचना पाकर वन विभाग द्वारा लोगों को सचेत करते हुए जंगल की तरफ छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाथी के आने से भले कुछ लोग सेहम गए थे। लेकिन हाथी ने किसी भी राहगीर को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर