21.1 C
Rudrapur
Monday, January 26, 2026

बंद घर का ताला तोड़कर घुसे शातिर, लाखों का सामान किया साफ, CCTV में कैद हुई घटना…..पढ़ें पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट देहरादून। राजधानी देहरादून में दिन पर दिन बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला शास्त्री नगर का है। जहां शातिर बंद घर का ताला तोड़कर घर में जा घुसे ओर लाखों का सामान साफ कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बदमाशों ने लाखों का सामान किया साफ

घटना नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र की है। विधान सभा के पास शास्त्री नगर (चकशाह नगर) में तीन शातिर चोर बंद घर में ताला तोड़ कर घुस गए। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान परिवार के सभी लोग दिल्ली गए हुए थे। इसी बात का फायदा उठाकर बदमाश घर में घुस गए। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि किस तरह बदमाश कमरे में दाखिल होकर सामान साफ कर रहे हैं।

आरोपियों की तलाश शुरू

बताया जा रहा है बदमाशों ने घर से जेवर, कैश समेत लाखो के सामान पर हाथ साफ किया है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर