11.1 C
Rudrapur
Friday, February 6, 2026

व्यापार मंडल ने जताया आक्रोश, पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी, एक महीने पहले भी इसी दुकान में हो चुकी है चोरी

अवश्य पढ़ें

चोरों ने दुकान पर धावा बोल लाखों के मोबाइल उडाए

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – बीती रात चोरों ने एक दुकान पर धावा बोलकर लाखों कीमत के मोबाइल उड़ा लिए। घटना की जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चोरी की बढ़ती वारदातों पर आक्रोश जताते हुए पुलिस के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी। हैरानी की बात तो यह है कि इसी दुकान को चोरों ने एक महीने पहले भी इस दुकान को निशाना बनाया था और तब भी लाखों कीमत के मोबाइल उड़ा लिए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक गौरव मुंजाल की अग्रसेन चौक के समीप मोबाइल मंत्रा के नाम से दुकान है। बीती रात वह दुकान बंद कर घर चले गए।

आज उन्हें सूचना मिली तो वह अपनी दुकान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि चोर बगल की दीवार फांदकर छत पर चढ़ गए और सीढ़ियों पर लगा दरवाजा तोड़कर दुकान में घुस गए जहां उन्होंने सारे मोबाइल उड़ा लिए। यही नहीं दुकान में रखी अलमारी भी तोड़ दी और उसमें रखे हुए कीमती मोबाइल पर भी हाथ साफ कर दिया।चोरों ने सारे मोबाइल दुकान की छत पर रखें जहां से उन्होंने एक-एक कर डिब्बों से मोबाइल निकाल लिए और लगभग 10 से 12 लाख कीमत के मोबाइल चोरी कर लिए। जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री मनोज छाबड़ा, युवा व्यापारी नेता राजेश कामरा, पवन गाबा पल्ली समेत तमाम व्यापारी वहां पहुंचे और उन्होंने चोरी की घटना पर आक्रोश जताया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जुनेजा ने कहा की शहर में चोरी की वारदातों में लगातार इजाफा होता हो रहा है। लगभग 40 दिन पूर्व भी इसी दुकान को चोरों ने निशाना बनाया था। लेकिन पुलिस ने आज तक उस मामले का खुलासा नहीं किया । जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने दोबारा इस दुकान को निशाना बनाकर लाखों कीमत के मोबाइल उड़ा लिए जिससे शहर की व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा की पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति कर रही है। यदि पुलिस ने चोरियों पर अंकुश लगाकर वारदातों का खुलासा नहीं किया तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर