35.7 C
Rudrapur
Sunday, July 6, 2025

बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट चमोली – से हादसे की खबर सामने आ रही है। देर रात गुजरात के यात्रियों से भरा वाहन बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन के पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई।

बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहा वाहन हुआ हादसे का शिकार

हादसा शनिवार शाम का बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार वाहन चमोली से पीपलकोटी की ओर जा रहा था। वाहन में अहमदाबाद के श्रद्धालु सवार थे। तभी वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। बता दें सभी यात्री केदारनाथ दर्शन के बाद बदरीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

तीन यात्री घायल

वाहन में हादसे के दौरान 18 यात्री सवार थे। जिसमें से तीन यात्रियों को हल्की चोट आई है। पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। तीनो यात्रियों की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे की वजह वाहन का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। चालक की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर