20.1 C
Rudrapur
Sunday, January 25, 2026

Champawat: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार…पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,चंपावत। में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी योगेश थ्वाल पुत्र मोहन चन्द्र थ्वाल को पुलिस ने गुरुवार को चंपावत से ही अरेस्ट किया है। बता दें चंपावत के अमोड़ी क्षेत्र के तीन युवकों ने अपने ही क्षेत्र की 16 साल की किशोरी को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ट्रक में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले को लेकर किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक फरार चल रहा था। तीसरे आरोपी को भी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर