न्यूज प्रिन्ट रुद्रपुर । – बीती रात एक सैलून से चोरों ने हजारों की नगदी और लाखों कीमत की सोने की चेन उड़ा ली।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और पुलिस पहुंची और मामले की पूरी जानकारी ली। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद जीशान की काशीपुर रोड फ्लाईओवर के नीचे द अट्रैक्शन सैलून के नाम से दुकान है।

बीती रात वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए। आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा दुकान के ताले टूटे हुए थे जब वह अंदर गए तो गल्ला भी टूटा हुआ था जिसमें रखी हुई लगभग 50 हजार की नगदी और तीन तोले की सोने की चेन गायब थी। सोने की चेन की कीमत लगभग 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि इसके अलावा शगुन के कुछ लिफाफे भी रखे हुए थे जिसमें नगद धनराशि थी वह भी उड़ा ली गई। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा वहां पहुंचे उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र में यह दुकान है वह शहर की सबसे पाश कॉलोनी मानी जाती है ऐसे में जिस प्रकार से चोरों ने ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया है वह गंभीर है।उन्होंने कहा कि पुलिस मामले का शीघ्र खुलासा करें ।मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
खबर व विज्ञापन के लिए संपर्क करें 98376 11839 रुद्रपुर


