14.6 C
Rudrapur
Tuesday, February 24, 2026

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हजारों कांग्रेसी सड़कों पर

अवश्य पढ़ें

विधायक बेहड के नेतृत्व में निकाला विशाल जुलूस, कलेक्ट्रेट का किया घेराव, सरकार पर बोला जमकर हमला

न्यूज प्रिन्ट,रुद्रपुर – अंकिता भंडारी मामले में न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज हजारों कांग्रेसी इस भीषण सर्दी में सड़कों पर उतर गए। विधायक तिलक राज बेहड़ के नेतृत्व में उन्होंने नैनीताल रोड से विशाल जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा सरकार पर हल्ला बोलते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि जब से इस मामले में भाजपा के एक वीआईपी का नाम सामने आया है तब से भाजपा सरकार ने चुप्पी साध ली है और भाजपा का हर नेता इस मामले से अपना बचाव करता हुआ नजर आ रहा है और एक शब्द भी नहीं बोल रहा ।

उन्होंने कहा कि भाजपा के मंत्री उनसे सबूत मांग रहे हैं। बेहड ने कहा कि यदि वह अपनी सत्ता कांग्रेस को सौंप दे तो वह १०० सबूत देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में भाजपा सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग रही है। बेहड ने कहा कि जिस प्रकार से पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है उससे तय हो गया है कि वर्ष २०२७ में भाजपा सरकार नहीं बन पाएगी। क्योंकि अब जनता ने यह तय कर लिया है, और जैसे ही राज्य में कांग्रेसी सरकार बनेगी तो भाजपा सरकार द्वारा किए गए सारे मामलों का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा की महिलाओं पर किए गए अत्याचार में भाजपा के नेता और पदाधिकारी शामिल हैं ।

अब यह लड़ाई शुरू हो चुकी है और इस अंजाम तक पहुंचाने को लेकर कांग्रेस संघर्ष करेगी।उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जगह-जगह अंकिता भंडारी को न्याय दो की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। आने वाले समय में सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों का भी घेराव किया जाएगा और किसी भी सरकारी कार्यक्रम को नहीं होने दिया जाएगा चाहे उन्हें जेल ही क्यों न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले में दोषियों का नाम उजागर करें तथा सीबीआई जांच कर उन्हें जेल भेजा जाए आने वाले दिनों में धामी सरकार की कांग्रेस कार्यकर्ता चूले हिला देंगे और इसे सत्ता से बाहर फेंक देंगे। इस दौरान हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमितर भुल्लर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, मोहनखेड़ा, इंद्रजीत सिंह, सौरव राज बेहड, परिमल राय ,दिनेश पंत, प्रदीप यादव, परवेज कुरैशी समेत हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर