न्यूज प्रिन्ट,रूद्रपुर । कांग्रेस में शामिल होने के बाद पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। ग्रामसभा बरी राई के ग्राम मुकंदपुर में सिख समाज के लोगों ने फूल मालाओं के साथ ठुकराल का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।* इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में ठुकराल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि वे अपने समर्थकों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों से अब जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है और प्रदेश में आने वाला समय निश्चित रूप से कांग्रेस का है।
ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस वर्ष 2027 के चुनाव में भाजपा सरकार का तख्ता पलट करेगी और भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली से हर वर्ग निराश है और जनता इस सरकार को सत्ता से उखाड़ने के लिए सही समय का इंतजार कर रही है। ठुकराल ने कहा कि सर्वसमाज के हित केवल कांग्रेस पार्टी में ही सुरक्षित हैं, क्योंकि कांग्रेस हमेशा से विकास और भाईचारे की राजनीति करती आई है। उन्होंने उपस्थित सभी समर्थकों से चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहे हैं और कांग्रेस के बैनर तले इस लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और सिख समाज के प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों में करनैल सिंह बठला, ऋषिपाल सिंह, देवा सिंह, चौधरी योगेन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह बठला, चौधरी देवेन्द्र सिंह, परमजीत सिंह, कुलदीप सिंह बरार, अमनदीप सिंह बठला, सुक्खा भुसरी, जगजीत सिंह, निशान सिंह, जसमीमत सिंह, साहब सिंह, हरेन्द्र सिंह चौधरी, गुरबक्श सिंह, सोनू, सादिक अली, जसपाल बठला, हरशाद अली, इशाक अली, प्रीतम सिंह बेदी, जरनैल् सिंह बठला, युसूफ अली, सुरजीत बेदी, ललित बिष्ट, सोनी बठला, सुखविंदर बठला, आनंद शर्मा और केरू मण्डल सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में ठुकराल को अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।


