24.1 C
Rudrapur
Saturday, March 15, 2025

दो शिक्षकों ने छात्र से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट सितारगंज। क्षेत्र के एक निजी स्कूल के दो शिक्षकों पर आठ साल के छात्र से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोप के बाद एक शिक्षक को हटा दिया है तो एक पहले ही जॉब छोड़ चुका है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका आठ साल का बच्चा स्कूल में पढ़ता है। स्कूल के दो शिक्षक हाथीखाना निवासी लव गुप्ता और ग्राम बिरिया निवासी जयप्रताप सिंह उर्फचन्नू के द्वारा पिछले एक वर्ष से उनके बेटे के साथ दुष्कर्म किया जा रहा था। यही नहीं, उनके बच्चे को यह कहते हुये डराया जा रहा था कि अगर वह किसी को बताता है तो उसको अनुत्र्तीण करने सहित उनके माता-पिता का जान से मार दिया जाएगा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल  भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों के खिलाफ 377, 506 की धारा में मुकद्मा दर्ज कर लिया गया है।

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर