23.9 C
Rudrapur
Tuesday, October 21, 2025

UK Lok Sabha Election Results: भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक या चौंकाएगा विपक्ष?…..पढ़े पूरी खबर

अवश्य पढ़ें

न्यूज़ प्रिंट,उत्तराखंड। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के इंतजार के बाद चुनावी इम्तहान का नतीजा खुलने की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों व समर्थकों के दिलों की धड़कने भी तेज हो गई हैं। त्तराखंड की पांच संसदीय सीटों पर मंगलवार को जनादेश आ जाएगा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतकर हैट्रिक लगाएगी या विपक्ष बाजी उलट कर चौंकाएगा। ईवीएम और मतपत्रों की गिनती के साथ ही यह खुलासा हो जाएगा कि उत्तराखंड का मतदाता किस तरफ है। उसे फिर डबल इंजन की दरकार है या वह बदलाव चाहता है। 2014 और 2019 के चुनाव में पांचों सीटों पर जनादेश भाजपा के पक्ष में ही गया था। प्रदेश में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। इसमें 47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 45 दिनों के इंतजार के बाद चुनावी इम्तहान का नतीजा खुलने की घड़ी नजदीक आते ही राजनीतिक दलों व उनके प्रत्याशियों व समर्थकों के दिलों की धड़कने भी तेज हो गई हैं।

आंकड़ों पर भी डालिए नजर

– 55 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है आज।
– 57.22 प्रतिशत मतदाताओं ने किया था मतदान।
– 47 लाख से अधिक मतदाता लिखेंगे हार-जीत इबारत।
– 14 सबसे अधिक प्रत्याशी हरिद्वार लोस सीट पर।
– 61.88 प्रतिशत मतदान हुआ था 2019 के चुनाव में।

प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्मीदवार रिकॉर्ड अंतर से जीतने वाले हैं। जनता के आशीर्वाद से पीएम मोदी के गले में पड़ने वाली 400 पार की माला में सुशोभित होने के लिए पांच कमल देवभूमि से भी खिलने तय हैं।
– महेंद्र भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

हम देश में अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। प्रदेश की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस मुकाबले में है। प्रदेश की जनता का जो जनादेश होगा, कांग्रेस के पक्ष में आएगा। – करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

- Advertisement -spot_img

अधिक समाचार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ताजा खबर